मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, समय और गणनाओं से ज्योतिष जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करता है। वास्तविक ज्योतिष वैज्ञानिक गणनाओं, शास्त्रीय सिद्धांतों एवं अनुभव पर केंद्रित है। इसलिए इसे अंधविश्वास के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यदि व्यक्ति ज्योतिष के सिद्धांतों को सही ढंग से समझ कर उनका उपयोग करे तो वह जीवन के अनेक महत्वपूर्ण निर्णय अधिक विवेकपूर्ण ढंग से ले सकता है। आईआईएमटी विवि के ज्योतिष विभाग द्वारा दो दिवसीय ज्योतिष एवं समाधान कार्यक्रम के समापन समारोह में यह बात उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.नंदकिशोर पुरोहित ने कही। यह भी पढ़ें- ज्योतिष निर्णय और गणना का विज्ञान, समाज के लिए उपयोगीज्योतिष का महत्व डॉ.एचएस रावत ने कहा कि योग्य गुरु के मार्गदर्शन में अर्जित ज्योतिष ज्ञान समाज क...