मेरठ, अक्टूबर 4 -- Meerut News: सदर स्थित दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को आचार्य सौरभ सागर महाराज ने छात्राओं को जीवन में ज्ञान, संस्कार और नैतिक आचरण का महत्व बताया। आचार्य सौरभ सागर महाराज के दादा गुरु आचार्य विमल सागर महाराज की 111वीं जयंती पर चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं के मंगलाचरण से शुभारंभ हुआ। आचार्य श्री ने कहा कि सृष्टि ने महिलाओं को अनेक शक्तियां प्रदान की हैं। विद्या की देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी और शक्ति की देवी दुर्गा इसका प्रतीक हैं। जीवन में ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे माता पिता का सिर किसी के सामने झुके। जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाने के बजाय दीप जलाने का संदेश देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति काटने और बुझाने की नहीं, बल्कि जोड़ने और प्रकाश फैलाने की है। छात्राओं से सुई बनने की प्रेरणा दी, जो चीजों...