Meerut News: जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों ने उठाई आवाज
मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: भामौरी में रविवार को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों की एक आमसभा एवं समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुनील फौजी के प्रतिष्ठान पर हुआ, जिसमें जैविक और प्राकृतिक खेती से जुड़े क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष ठाकुर उमेश राणा रहे। इस दौरान किसानों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू करने, जैविक उत्पादों का उचित और लाभकारी मूल्य दिलाने तथा जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई। इसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.