Meerut News: जैन निशियाजी के पास दिखा तेंदुआ, पीआरवी के जवानों ने बनाया वीडियो
मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: वन्य जीव विहार के आरक्षित जंगल में स्थित जैन धर्म की निशियां जी के समीप गुरुवार देर रात तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ प्रथम निशिया जी (चरण मंदिर) के मुख्य द्वार के पास काफी देर तक बैठकर गुर्राता रहा। देर रात गश्त पर निकली पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही तेंदुए पर पड़ी, उन्होंने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार तड़के करीब दो बजे की बताई जा रही है। पीआरवी की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को प्रथम निशिया जी के मुख्य द्वार पर तेंदुए को शांति से बैठे देखा। लेकिन पुलिस की गाडी की आहट और लाइट पड़ने के बाद तेंदुआ काफी देर तक गुर्राता रहा और आराम से जंगल की ओर निकल गया। वहीं पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना दिगंबर जैन प्राचीन बड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.