Meerut News: जेब काटकर 72 हजार लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: सदर दाल मंडी में दुकान के पास जेब काटकर 72 हजार 400 रुपये चोरी करने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की रकम में से 16,250 रुपये बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार मवाना क्षेत्र के निलोहा निवासी गौरव कुमार ने 28 अक्टूबर को शिकायत दी थी कि 25 अक्टूबर को सदर दाल मंडी स्थित महाजन स्टोर के पास उनकी जेब काटकर 72 हजार 400 रुपये चोरी कर लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। गुरुवार को पुलिस ने जीटीबी तिराहे से शाहनवाज उर्फ सोनू उर्फ हापुड़िया और आमिर खान उर्फ मलखान को गिरफ्तार किया। दोनों भूमिया का पुल लिसाड़ी रोड क्षेत्र के निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.