मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: पोहल्ली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते अपने जीजा पर गोलियां बरसाने वाले दो सालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। बता दें कि पोहल्ली निवासी अंकुश शर्मा पुत्र योगेश शर्मा का जंगेठी निवासी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पिछले तीन माह से पत्नी अपने मायके गई हुई है। अंकुश ने कई बार पत्नी को लाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। यह भी पढ़ें- Meerut News: सालों ने जीजा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप आरोप है कि पत्नी व उसके भाइयों द्वारा उसे लगातार धमकियां दी जा रही थी। बुधवार देर रात दोनों साले पोहल्ली स्थित उसके घर पहुंचे थे। जिसके...