Meerut News: जीएसटी टीम को नहीं मिला फैक्ट्री का माल, आरोपियों की तलाश में दबिश तेज
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: दूधली खादर में पकड़ी गई अवैध सिगरेट फैक्ट्री की जांच के लिए हस्तिनापुर थाने पहुंची जीएसटी की टीम को बिना निरीक्षण किए ही लौटना पड़ा। पुलिस ने फैक्ट्री से बरामद सिगरेट, कच्चा माल और मशीनरी को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील कर रखा है। ऐसे में अदालत की अनुमति के बिना जीएसटी टीम को सीलबंद सामान की जांच की अनुमति नहीं मिल सकी। जीएसटी अधीक्षक अनंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने थाने पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। टीम ने बरामद माल और फैक्ट्री में इस्तेमाल मशीनों का निरीक्षण करने की बात कही, लेकिन थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि पूरी बरामदगी नियमानुसार सील की जा चुकी है। न्यायालय के आदेश के बाद ही सील खोलकर निरीक्षण कराया जा सकेगा। इसके बाद टीम वापस लौट गई।उधर, करीब एक सप्ताह पहले सामने आए इस मामले में पुलिस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.