मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: मेरठ। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह ने राजस्व वसूली को लेकर आबकारी, स्टाम्प एवं पंजीकरण, वाणिज्य कर (जीएसटी), प्रवर्तन, खनन, वानिकी, बाट-माप, मंडी, नगर पालिका और नगर पंचायतों के राजस्व संग्रह कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जीएसटी चोरी और घटतौली पर दोनों विभागों को चेतावनी दी। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति हर हाल में सुनिश्चित करें। ​कर वसूली और राजस्व प्राप्ति के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके लिए अधिकारियों को अधिक सक्रियता और गंभीरता के साथ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- जीएसटी चोरी और घटतौली पर डीएम ने दी चेतावनी राजस्व न्यायालयों...