Meerut News: जिसौरी में जंगली जानवर ने बकरियों का किया शिकार, मचा हड़कंप
मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसौरी में बुधवार देर रात किसी जंगली जानवर ने पशु पालक के अहाते में बंधी करीब एक दर्जन बकरियों पर हमला बोल दिया। जानवर के हमले से तीन बकरियों की मौत हो गई। इसके अलावा बाकी सभी घायल हैं। जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई हैं। ग्रामीण को अंदेशा है कि यह तेंदुए का हमला है। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। गुलहसन पुत्र वकीद निवासी गांव जिसौरी ने बताया कि वह बकरियां पालकर अपनी आजीविका चलाता है। उसके पास 13 बकरियां थी। बुधवार रात सभी अहाते में ही बंधी हुई थी कि रात में किसी जंगली जानवर ने बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन बकरियों की मौत हो गई जबकि बाकी सभी घायल है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.