मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर गहरी चिंता जताई गई है और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण और अन्य सड़कों पर हो रहे हादसों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। परिवहन आयुक्त की ओर से पुलिस, प्रशासन और परिवहन अधिकारियों को पत्र जारी कर सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शासन की रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ में अन्य जिला सड़कों (ग्रामीण पथ) पर हादसों और मौतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जुलाई 2025 में ग्रामीण सड़कों से संबंधित ओडीआर पथ पर 32 हादसे हुए थे, जो जुलाई 2026 में बढ़कर 68 हो गए। इन हादसों में जुलाई 2025 में 13 लोगों की तुलना में जुलाई 2026 में 16 लोगों की मौत हुई। इसी तरह इस साल जनवरी से जुलाई 2026 तक ...