मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: शुक्रवार को सांसद अरुण गोविल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक होगी। बैठक जिले में बिजली संकट, शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था आदि को लेकर हंगामेदार होने की आशंका है। कई मुद्दों पर अफसरों की घेराबंदी हो सकती है। इससे पूर्व गत 28 मार्च को दिशा की बैठक हुई थी। पिछली बैठक में उठाये गये विभिन्न बिन्दुओं पर विभागों की कार्रवाई पर भी सवाल-जवाब की संभावना है। इसी तरह जिले में सड़कों की स्थिति पर भी दिशा की बैठक में संबंधित विभागों की घेराबंदी होने की संभावना है। हालांकि बैठक को लेकर सभी विभागों की ओर से गुरुवार को भी रिपोर्ट तैयार करने का काम जारी रहा। उधर, जनप्रतिनिधियों की ओर से सवालों की लिस्ट तैयार की जाती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...