मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मेरठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान शीर्षक के तहत जिला जेल, मेरठ में ओपन जिम की स्थापना की गई है। राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने बताया कि जिला जेल में अभिरक्षा में रह रहे लोगों के लिए ओपन जिम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसकी मांग उन्हें 3-4 महीने पहले लिखित रूप में दी गई थी। बुधवार को यह ओपन जिम स्थापित हो गया है और इसमें बंदियों द्वारा शारीरिक व्यायाम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर ​वरिष्ठ जेल अधीक्षक ​डा.वीरेश राज शर्मा, जेलर मनीष कुमार, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...