मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: आज जिलाधिकारी डा. वीके सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में जिलाधिकारी व एसएसपी ने महिला बैरक, चिकित्सालय वार्ड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियो से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...