Meerut News: जिम में युवती को लाने पर हंगामा, विरोध के बीच संचालक फरार
मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में पिलोखड़ी पुल के पास स्थित एक जिम में शनिवार को युवती को अंदर लाने को लेकर हंगामा हो गया। आसपास के व्यापारियों ने जिम के अंदर संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताते हुए विरोध किया। मामला बढ़ता देख जिम संचालक युवती को लेकर मौके से फरार हो गया। रात में दोबारा जिम खोलने पहुंचने पर लोगों ने फिर हंगामा कर दिया। इस दौरान संचालक दोबारा वहां से निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, श्यामनगर में पिलोखड़ी पुल के पास आशू की तीन मंजिला बिल्डिंग है। इसकी ऊपरी दो मंजिलों पर माधवपुरम निवासी दो युवकों ने जिम खोल रखा है। शनिवार दोपहर जिम संचालक एक युवती को लेकर अंदर पहुंचा और गेट बंद कर लिया। इस पर आसपास के व्यापारियों को जिम के भीतर संदिग्ध गतिविधियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.