मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: सरकारी विभाग का अजब गजब कारनामा सामने आया है। दो जिंदा बच्चों को एक ही दिन मृत दिखाकर राशन कार्ड से नाम काट दिया। पूरे परिवार का विभाजन भी दिखा दिया गया और राशन कार्ड में छह सदस्यों में से पांच की यूनिट निरस्त कर दी। इस मामले में सिवाल खास के विधायक गुलाम मोहम्मद ने डीएम मेरठ को पत्र भेजकर पूरे मामले का खुलासा किया। साथ ही इस मामले में संज्ञान लेने और संबंधित दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। प्रकरण में रिपोर्ट मांगी गई है। रोहटा थानाक्षेत्र के किनौनी गांव निवासी योगेश अपने परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। परिवार में योगेश के पिता कालूराम, पत्नी सोनाक्षी, दो बेटे देव, विराट और एक बेटी परी है। परिवार की मुखिया सोनाक्षी को दिखाकर इनका राशनकार्ड आवंटित किया गया था। इसी राशन कार्ड पर योगेश ने 11 स...