Meerut News: जाम को लेकर जेल चुंगी-किला रोड के व्यापारियों में गुस्सा
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: जेल चुंगी-किला रोड पर शाम को लगने वाले जाम को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि त्योहारी सीजन में जाम से कारोबार पर असर पड़ेगा। आम लोग भी परेशानी का शिकार होते हैं। जाम के कारण एम्बुलेंस तक को निकलने में परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि सड़क पर रहड़ी-ठेलियों को पीछे हटाकर लगवाया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। किला रोड व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने गढ़ रोड स्थित होटल में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं संचालन महामंत्री दिनेश सिंह ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष विक्रम पाल सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सह कोषाध्यक्ष मनीष रस्तौगी, संगठन मंत्री मल्लिकार्जुन शर्मा, उपाध्यक्ष अजय कुमार, मंत्री ललित राणा, सलाहकार प्रवीण गुप्ता तथा कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा वासु, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.