Meerut News: जानलेवा हमले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित आरोपी डब्बू उर्फ अर्श को किठौर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है। आरोपी नई बस्ती कस्बा किठौर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को आरिफ ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप भी लगाया गया था। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.