Meerut News: जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने पर डीआईजी से शिकायत
मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: सरधना के मोहल्ला खेवान निवासी एक युवक ने सरधना पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह सीओ से लेकर एसएसपी तक के यहां न्याय की गुहार लेकर पहुंचा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर होकर पीड़ित ने सोमवार को डीआईजी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। दीन मोहम्मद ने बताया कि 25 दिन पूर्व मोहल्ले के दबंग लोगों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना उस समय हुई थी जब वो दुकान से सामान लेने जा रहा था। आरोपियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार मारा था, जिसके उसके सिर में 15 टांके आए थे। उसके पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी थी, पुलिस ने उसका मेडिकल तो कराया, लेकिन उसके पिता की तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। वह न्याय की गुहार लेकर सीओ सरधना से मिले वहां से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.