Meerut News: जागृति विहार समेत कई इलाकों में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल
मेरठ, नवम्बर 27 -- Meerut News: शहर के देहात तक विभिन्न इलाकों में गुरुवार को मरम्मत कार्यों के चलते दिन में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में फाल्ट के चलते बिजली गुल हुई तो पानी आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जागृति विहार इलाके में घंटों बिजली गुल होने के चलते इनवर्टर तक फेल हो गए। शहर के दस उपकेंद्र क्षेत्रों में दिन में मरम्मत कार्यों एवं सीएम ग्रिड के साथ ही अन्य योजनाओं के तहत कार्यों के चलते शटडाउन प्रस्तावित किया गया था। मंगलपांडे नगर, न्यू सूरजकुंड, सिविल लाइन, लेडीज पार्क, जागृति विहार-2, कंकरखेड़ा रूलर, बेगमपुल, सदर, आरटीओ एवं रेलवे रोड उपकेंद्रों के अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में शटडाउन के चलते बिजली गुल रही।जागृति विहार सेक्टर आठ समेत आसपास के इलाके में सुबह नौ बजे गुल हुई बिजली शाम को सुचारू हो पाई। इनवर्टर फेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.