मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: मेरठ बचाओ आंदोलन के समर्थन में सोमवार को जागृति विहार में व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने जनसंपर्क यात्रा निकालकर दो सितंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद को सफल बनाने की अपील की। मनसा देवी मंदिर चौराहे से शुरू हुई यात्रा पैठ रोड, पीएनबी रोड और सेक्टर-2 सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान जागृति विहार के पीड़ित व्यापारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर आंदोलन में सहयोग करने का आह्वान किया। व्यापारियों ने कहा कि मेरठ बचाओ आंदोलन को लेकर संघर्ष समिति लगातार जनसंपर्क कर रही है और अधिक से अधिक लोगों को बंद में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जुलूस यह भी पढ़ें- दो सितंबर को ऐतिहासिक होगा मेरठ बंद : रविंद्र गुर्जर के दौरान व्यापारियों ने लोगों को दो सितंबर को प्रस्तावित बंद के उद्देश्य क...