मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: बहसूमा क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को लिखित में देकर पोस्टमार्टम और कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी सोनू (22) पुत्र प्रेम सिंह ने रविवार देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों ने लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने और कार्रवाई से इनकार किया है। बाद उन्होंने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...