मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: अशोक की लाट के पास जल निगम के कार्य के दौरान नगर पालिका की मुख्य सीमेंटेड पेयजल पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन में लीकेज होने से आसपास के क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर पालिका टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही। देर शाम करीब पांच बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू हो पाई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात जल निगम की टीम अशोक स्तंभ के निकट खुदाई का कार्य कर रही थी। इसी बीच नगर की पालिका मुख्य सीमेंटेड पेयजल पाइपलाइन फूट गई। जिसके बाद पानी आपूर्ति बाधित हो गई। रातभर पानी बहता रहा। सुबह में सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत टीम को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शु...