Meerut News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, वीडियो वायरल कर रास्ता बनवाने की मांग
मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: गांव डाहर के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मार्ग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने के साथ रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण समीर, पवन, अमित और सावन ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश होते ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक रास्ते पर पानी जमा रहता है। इससे पैदल चलने वालों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.