Meerut News: जलभराव को लेकर एमडीए वीसी आवास के पास हंगामा
मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: रक्षापुरम और मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में जलभराव को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया। लोगों ने एमडीए वीसी आवास के पास गेट बंद करते हुए नाली बंद कर दी। गंगानगर पुलिस और एमडीए विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गेट खुलवाया। रक्षापुरम सेक्टर चार में एमडीए वीसी आवास के पास और मीनाक्षीपुरम के लोग पिछले कई महीनों से जलभराव से बेहद परेशान हैं। अम्हैड़ा और ईशापुरम समेत कई कॉलोनियों का पानी रक्षापुरम और मीनाक्षीपुरम में आने से जलभराव हो गया है। शनिवार सुबह मीनाक्षीपुरम के लोगों ने धर्मशाला के पास गली का गेट बंद करते हुए दीवार करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर रक्षापुरम के लोगों ने एमडीए वीसी आवास के पास मुख्य रक्षापुरम और मीनाक्षीपुरम को जोड़ने वाले मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। हंगामे की सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.