मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: गंज बाजार में जलभराव की समस्या पांच महीने बाद भी दूर नहीं हो सकी है। लगातार शिकायतों और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने अब डीएम से शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की, साथ ही समाधान न होने पर अपनी दुकानों में ताला लगाकर चाबियां प्रशासन को सौंप देने की चेतावनी दी है। बता दें कि की गंज बाजार में कालन्द चुंगी से लेकर डॉ. ओमवीर के क्लीनिक तक सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़क उबड़ खाबड़ होने के कारण हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने बताया कि बीती दो फरवरी को इस समस्या को लेकर डीएम मेरठ को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद भी कई बार नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की ग...