Meerut News: जर्जर पुल के निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: किनौनी गांव के पास हिंडन नदी पर बिना रेलिंग वाले जर्जर पुल के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार से किनौनी समेत आसपास के गांवों और बागपत जिले के कई गांवों के ग्रामीणों ने पुल के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल का जल्द निर्माण कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। सुबह से शुरू हुआ धरना देर शाम तक जारी रहा। बारिश के बावजूद ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत बेहद खराब है और रेलिंग नहीं होने के कारण यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पुल के निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।धरने के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक पुल के निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.