मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब मेरठ ने एक बार फिर शिक्षा और बच्चों के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। क्लब द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण विद्यालयों में एक व्यापक सेवा कार्य का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर और आरामदायक शैक्षणिक माहौल प्रदान करना रहा। रोटरी क्लब मेरठ ने अध्यक्ष संजय शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों कम्पोजिट विद्यालय फफूंडा, कम्पोजिट विद्यालय लालपुर माछरा, प्राथमिक विद्यालय पसवाड़ा नंबर-2, प्राथमिक विद्यालय डेरु और प्राथमिक विद्यालय फफूंडा में सेवा कार्य संपन्न किये।इस दौरान क्लब की ओर से इनवर्टर, पंखे आदि का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: स्कूलों को सजाने संवारने में जुटा रोटरी क्ल...