Meerut News: जमानत मिलने के बाद युवक को पुलिस पर ले जाने का आरोप, थाने में नहीं मिला सुराग
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी व्यक्ति ने जमानत मिलने के बाद उसके बेटे को पुलिस द्वारा जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटे की जानकारी मांगी। वहीं, थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि युवक को दूसरे जिले की पुलिस अपने साथ ले गई है। गांव मैनापूठी निवासी तरीकत के अनुसार, शनिवार को उसके बेटे शाहनवाज की पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद सरूरपुर पुलिस रात करीब 12 बजे उसके बेटे को घर से उठा ले गई। तरीकत ने पुलिस पर थाने में शाहनवाज के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। उसका कहना है कि रविवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बावजूद पुलिस ने शाहनवाज का शांतिभंग में चालान कर दिया। तरीकत के मुताबिक, एसडीएम सरधना न्यायालय से जमानत मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.