Meerut News: जन्माष्टमी महोत्सव: मटकी फोड़ और रासलीला ने बांधा समा
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: पिलौना स्थित एमडीएस इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कृष्ण झांकी निकाली गई और बाल गोपाल को झूले में झुलाया गया। बच्चों के लिए झूला बनाओ, बांसुरी सजाओ और मटकी सजाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं मटकी फोड़कर माखन निकालने की प्रतियोगिता ने बच्चों में खासा उत्साह भर दिया। गोपियों के साथ कृष्ण की रासलीला का मंचन भी किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एमडी जोगेंद्र कुमार धामा एवं प्रधानाचार्या डा. गुंजन शर्मा ने पुरस्कृत किया। आशा, श्वेता, जेबा, प्रभा, सरिता, शिरीन रिजवी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: बाल कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मनमोहा यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.