मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: परतापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 स्थित अच्छरोंडा गांव और आसपास की दर्जनों कॉलोनियों में जन्माष्टमी पर्व पर घंटों बिजली गुल रहने से लोगों में रोष है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं महिलाओं को मोबाइल की लाइट जलाकर पूजा करनी पड़ी। वहीं, कई मकानों और दुकानों पर लोगों ने मोमबत्ती जलाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर पांच सितंबर को एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कताई मिल बिजलीघर से अच्छरोंडा, काशी, लोकेश कॉलोनी, रघुनाथ विहार, गंगोल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जन्माष्टमी पर भी अंधेरे में डूबे तमाम गांव ग्रामीण...