Meerut News: जनसेवा, जनसंपर्क और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के सिवालखास विधानसभा के ग्राम डूंगर में भाजपा नेता संजय चौधरी ने वरिष्ठ नेता सनी चौधरी के आवास पर पहुंचकर ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की एवं उनका कुशल-क्षेम जाना। संजय चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, विकासपरक विचारधारा एवं राष्ट्रहित के संकल्प को ग्रामवासियों के साथ साझा किया। साथ ही क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और यह बताया की उनका संकल्प है कि गांव, गरीब, किसान और आमजन की आवाज बनकर उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे। साथ मे अर्जुन,सचिन रामपाल, जीतेन्द्र, राहुल, बलदेव, सुमित प्रशांत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.