Meerut News: जनशताब्दी समेत छह ट्रेनों के रद होने से यात्री रहे परेशानी
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: दिल्ली में आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं पांच पैसेंजर ट्रेनों समेत कई ट्रेने रद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेनों के रद होने की जानकारी मिली तो उन्हें दूसरे विकल्प तलाशने पड़े। ट्रेनों के रद होने के बाद कई यात्री रोडवेज बस अड्डे पहुंचे और बसों के जरिए अपने गंतव्य तक जाने की कोशिश की। दिल्ली में आंदोलन के चलते रेल सेवाएं प्रभावित होने का असर यात्रियों की आवाजाही पर पड़ा। सिटी स्टेशन के रेलवे अफसरों के मुताबिक सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच दिल्ली के लिए जाने वाले ट्रेनों का संचालन रद किया गया था। यह भी पढ़ें- Buxar News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.