Meerut News: जगन्नाथ यात्रा हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
मेरठ, जुलाई 28 -- Meerut News: डीएम डा.वीके सिंह ने गत 24 जुलाई को परीक्षितगढ़ क्षेत्र में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।गत 24 जुलाई को परीक्षितगढ़ क्षेत्र में ओम पब्लिक स्कूल से शुरू हुई यात्रा के दौरान रथ का कलश ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में गंधार दरवाजा निवासी 25 वर्षीय सचिन प्रजापति की झुलसने से मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.