Meerut News: जंतर-मंतर धरने को लेकर भूनी टोल पर चलाया चेकिंग अभियान
मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन के आह्वान को लेकर शनिवार को सरूरपुर थाना पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने भूनी टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। वहीं, धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नेताओं के दिल्ली जाने की आशंका के चलते किसान नेता एवं सपा नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते क्षेत्र में दिनभर हलचल बनी रही। शनिवार को पुलिस ने भूनी टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने टोल से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली और उनमें सवार लोगों से पूछताछ की। यह भी पढ़ें- Hapur News: सपा-कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया नजरबंद पुलिस की नजर खास तौर पर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों पर रही। अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.