Meerut News: छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: छोटी दीपावली के पर्व पर शनिवार को सरधना के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। लोगों ने दीपावली के स्वागत के लिए घरों को रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया। छोटी दीपावली पर मिठाइयों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। लोगों ने त्योहार के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी की। इसके अलावा दीये, मोमबत्ती, खील-बताशे, पूजन सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। घरों को रोशनी से सजाने के लिए लोगों ने रंग-बिरंगी झालरें और अन्य सजावटी सामान भी खरीदे। यह भी पढ़ें- Rampur News: छोटी दीपावली पर बाजारों में सुबह से उमड़ी भीड़, देर शाम तक रही रौनक त्योहार को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.