Meerut News: छेड़छाड़ के विरोध पर पिता-पुत्री से मारपीट, घायल
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: दौराला-लावड़ मार्ग पर शनिवार शाम समौली गांव के पास पिता के साथ खेत पर काम कर रही किशोरी के साथ मवीमीरा निवासी दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने पिता-पुत्री के साथ मारपीट कर दी। युवकों ने किशोरी के पिता से दरांती छिनकर उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाने पर दी तहरीर में पनवाड़ी गांव निवासी सुमित ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ समौली गांव के पास खेत में काम कर रहा था। इस दौरान खेत पर पहुंचे मवीमीरा गांव निवासी मोहित पुत्र रत्नागिरी और उसके साथी मोहित पुत्र जयसिंह ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर उसने ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ में ली दरांती छिनकर उस पर दरांती से हमला कर दिया। दरांती से हाथ की अंगुली कटने से वह घायल हो गया। मौके पर एकत्र लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.