मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: सीसीएसयू के छात्र नेता व भीम आर्मी छात्र सभा के पश्चिम प्रभारी शान मोहम्मद के खिलाफ की गई जिला बदर की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। शान मोहम्मद को मेरठ एडीएम प्रशासन द्वारा 26 अक्तूबर को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया था। एक सितंबर को शान मोहम्मद के पक्ष में भीम आर्मी छात्रसभा और आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। 21 अक्तूबर को सीसीएसयू के छात्र नेताओं ने कमिश्नर कार्यालय पर जिला बदर कार्रवाई को निरस्त करने की मांग के साथ प्रदर्शन किया था। इसी मामले में शान मोहम्मद ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी और जिला बदर की कार्रवाई को अवैध बताया था। अब 3 नवंबर को इलाहबाद हाईकोर्ट द्वारा जिला बदर की कार्यवाई पर रोक लगा दी है। आदेश मेरठ जिला प्रशासन को भेजा गया है। शान मोहम्मद ने बत...