Meerut News: छात्र-छात्राओं को पेड़ों का महत्व समझाया
मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर गढ़ रोड में प्रधानाचार्य डॉ. सुखपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में सभी शिक्षकों कर्मचारियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जामुन, आलू बुखारा, कनहेर, यूकेलिप्टस, प्रजाति के 100 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण से जलवायु, वातावरण शुद्ध होता है तथा इससे मानव सहित सभी प्राणियों को शुद्ध वायु, जल, व भोजन प्राप्त होता है जिससे सभी प्राणी स्वस्थ रहते हैं। अनिल चंद्रा, विश्वास, भूपेंद्र, एनसीसी ऑफिसर हेमंत सैनी, प्रमोद यादव, दीपक कुमारी, चारु मेम,रीता, पूनम, कुलदीप, देविंदर, नरेंद्र, सैफ, सुमित, व सभी एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.