Meerut News: छात्र को डांटने पर शिक्षक के साथ मारपीट
मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: जानीखुर्द थाना क्षेत्र के पांचली स्थित स्कूल के म्यूजिक टीचर द्वारा कक्षा 10 के छात्र को डांटने पर भाई और उसके साथियों ने शिक्षक के साथ जमकर मारपीट की। शिक्षक को मरा समझकर आरोपी हाईवे के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर जानी थाने में दी है। पांचली स्थित निजी स्कूल में रोहटा रोड निवासी संदीप सिंह म्यूजिक शिक्षण कार्य करते हैं। संदीप सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार को उन्होंने कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्र को अनुशासनहीनता करने पर डांट दिया था। जिसके चलते छात्र के भाई व उसके साथियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और जबरन अपनी कार में खींचकर बैठा लिया। आरोपियों ने कार को एकांत में ले जाकर बेहरमी से मारपीट और फरार हो गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.