Meerut News: छात्र अनुशासन समिति ने शपथ ली
मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: चड्डा पब्लिक स्कूल के छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को स्कूल सभागार में निवेश समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। नव नियुक्त हेड गर्ल कृतिका ने अपना प्रेरणादायक भाषण देकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हाउस कैप्टन सृष्टि गर्ग, ग्रीन हाउस से पूजा, ब्लू हाउस से रवि, रेड हाऊस से ममता, येलो हाउस से तनुश्री समेत सभी चयनित छात्र नेताओं द्वारा निवेश शपथ ग्रहण कराई गई। प्रधानाचार्या निधि मित्तल, आकांक्षी शर्मा, पूजा, ममता, नीतू, कविता, रचना, दीपक, रवि, सृष्टि, राकेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.