मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: केवल किताब पढ़कर प्रैक्टिकल नॉलेज से दूर छात्र-छात्राओं को मौजूदा जरुरत के अनुसार तैयार करने और भविष्य को केंद्रित करते हुए पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए चौ. चरण सिंह विवि एवं उद्योग मिलकर काम करेंगे। विवि उद्योगों के अनुसार सिलेबस को डिजाइन करते हुए अपग्रेड करेगा। उद्योग कैंपस के प्रमुख विभागों के साथ मिलकर तकनीकी विकास पर काम करेंगे। उद्योगों ने विवि से अब तक हुए पेटेंट को भी शेयर करने की अपील की है ताकि जरुरत के अनुसार उस पर काम किया जा सके। मंगलवार को सीसीएसयू और इंडस्ट्री इंट्रेक्शन एंड ग्लोबल आउटरीच विषय पर हुई बैठक में शहर के 17 प्रमुख उद्योग एवं उनके स्वामियों ने हिस्सा लिया। बैठक में विवि ने शैक्षणिक विशेषज्ञता, अनुसंधान क्षमता, वैज्ञानिक ज्ञान एवं तकनीकी संसाधनों से सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया,...