मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को शुक्रवार को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। हालांकि आरोपी मौका पाकर फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद परिजन छात्राओं को लेकर मवाना थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर परिजनों के साथ थाने पहुंची छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ रोड स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। तीन-चार दिनों से कॉलेज की छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय कुछ युवक उनका पीछा करते थे। मिल रोड पर पहुंचते ही तंज कसते और छेड़छाड़ करने लगते थे। छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। शुक्रवार को भी जब छात्राएं कॉलेज से घर लौट...