Meerut News: छात्राओं ने धारण किए मां दुर्गा के नौ स्वरूप
मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: नवरात्र पर्व के अवसर पर केके पब्लिक स्कूल सरधना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की वेशभूषा धारण कर उनकी महिमा का संदेश दिया। वहीं, डांडिया और एकल नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्रा मानवी ने मां दुर्गा का रूप धारण किया। वहीं, निष्ठा, परिधि, गुरवाणी, अर्पिता, दिव्या आर्य, आशी, सुनिधि, अनुष्का और सानवी ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की वेशभूषा धारण की। स्कूल के मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से सभी स्वरूपों को पुष्पमाला अर्पित की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नवरात्र पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.