Meerut News: छात्राओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव के प्रति किया जागरूक
मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और एसजेएसईपी के अंतर्गत एचआईवी संक्रमण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रीमती श्वेता दीक्षित ने छात्राओं को एचआईवी वायरस, संक्रमण के कारणों और इससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्वेता दीक्षित ने एचआईवी संक्रमण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को संक्रमण के प्रति जागरूक रहने और इससे संबंधित भ्रांतियों से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर जागरूक बनाना रहा। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना लुइस सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.