Meerut News: छह दिन में संस्कृत बोलना सिखाएगा सीसीएसयू
मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: मेरठ। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक को चौ.चरण सिंह विवि छह दिन में संस्कृत बोलना सिखाएगा। विवि में पहली बार हो रही इस पहल में स्कूलों के बच्चों से लेकर आम लोग भी संस्कृत सीखने को आ सकते हैं। प्रतिभागियों को विवि प्रमाण पत्र देगा। विवि का दावा है कि संस्कृत सीखते हुए भारतीय संस्कृति को समझने का इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह किसी भी उम्र का क्यों ना हो, प्रशिक्षण सत्र में आ सकता है। सीसीएसयू में यह पहल पहली बार व्यास समारोह में हो रही है। अब तक हुए 33 व्यास समारोह में गोष्ठी, शोध पत्र, योगिक बल प्रदर्शन और शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति प्रमुख होती थी, लेकिन 11 नवंबर से शुरू हो रहे 34 वें व्यास समारोह में संस्कृत संभाषण सत्र अतिरिक्त जोड़ा गया है। संयोजक डॉ.प्रशांत शर्मा के अनुसार कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने व्यास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.