मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: मेरठ। शहर की टूटी और गड्ढायुक्त सड़कों को लेकर शुक्रवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने सुरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय में निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की। इस दौरान शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में हो रही सुस्ती और निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की गई। मेयर ने स्पष्ट किया कि बार-बार निर्देश देने के बाद भी फाइलों को अनावश्यक रूप से लटकाया जा रहा है, जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिकता के साथ शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त कराई जाए। समीक्षा में मेयर ने निर्देश दिया है कि महानगर की समस्त गड्ढायुक्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया जाए और आगामी एक सप्ताह के भीतर हर हाल में उन्हें गड्ढामुक्त बनाया जाए। इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही स...