मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: बारिश के मद्देनजर बुधवार को नगर की जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर पम्पिंग स्टेशन से लेकर शहर के प्रमुख नालों की स्थिति को परखा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: परमट में नाला टैपिंग की 24 घंटे निगरानी करेगा नगर निगमजलभराव की स्थिति इस दौरान छतरी वाला पीर से लेकर दिल्ली रोड तक जलनिकासी की स्थिति बदहाल मिली। निरीक्षण की शुरुआत छीपी टैंक स्थित सीवर पम्पिंग स्टेशन से हुई। जहां पंप संचालित अवस्था में पाए गए। मेयर ने निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए और तीनों पंपों को 24 घंटे क्रमवार तरीके से चलाया जाए। बच्चा पार्क और थापर नगर स्थित नालों का निरीक्षण किया। जहां जलभराव की स्थिति मिलने पर अपर नगर आयुक्त ...