Meerut News: चौकी से 250 मीटर दूरी पर ही चला रहे थे मिनी कमेला, तीन गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट में पिल्लोखड़ी चौकी से 250 मीटर की दूरी पर ही मकान के अंदर मिनी कमेला चलाया जा रहा था। इसी सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने दबिश दी और तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लिसाड़ी गेट श्यामनगर धोबी वाली गली में इकबाल का मकान है। इसी मकान में पशु कटान करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सुबह चार बजे पुलिस की दो टीम ने मकान को घेर लिया और दबिश दी। इस दौरान आरोपियों ने छत से कूदकर फरार होने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान इकबाल, शारिक निवासी लक्खीपुरा और जावेद निवासी खत्ता रोड के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पशु कटान के औजार और 10 भैंस बरामद हुई।पूछताछ में खुलासा हुआ कि काफी समय से इसी मकान में मिनी कमेला चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.