मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के आसिफाबाद चौकी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को चौकीदार से मारपीट के आरोप में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने निलंबित कर दिया। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मामले को अनुशासनहीनता मानते हुए तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है। शनिवार रात समसपुर गांव निवासी शिवकांत गिरी ने थाने में शिकायत दी थी। तहरीर के अनुसार वह आसिफाबाद के गोसाईं चौक स्थित शिव मंदिर में चौकीदारी करता है। आरोप है कि इसी दौरान आसिफाबाद चौकी पर तैनात सिपाही विक्रम जादौन, आशीष कुमार और सूरजेश सिंह वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिवकांत का आरोप है कि उसने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो एक सिपाही ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। शिकायत की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद म...