Meerut News: चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: रात में घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का मवाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मवाना पुलिस ने शकील उर्फ शकी पुत्र शाबिर निवासी चौधरीपुरा, मोहल्ला तिहाई, दानिश उर्फ भूरा पुत्र हसरत निवासी ढोलापुरी, मोहल्ला काबलीगेट और सागर पुत्र जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से मुकदमा चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पायल, छल्ला, चुटकी, सफेद धातु की एक अंगूठी, पीली धातु की अंगूठी, हार, पीला बटुआ और 1630 रुपये बरामद किए हैं। बरामद सामान को पुलिस ने चोरी की घटनाओं से जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.